Sunday, 13 November 2016

"कुछ बेईमानों को पकड़ने के लिए जनता को परेशान कर रही है सरकार"- केजरीवाल www.gazabmedia.com

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की जनता से 50 दिन दिक्कतों को सहने वाले भाषण के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता 50 घंटे तक भी जनता इंतजार करने के मूड में नहीं है और पूरे देश में इमर्जेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
 केजरीवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री जापान से आए और उन्‍होंने नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही दिक्‍कत के मद्देनजर 50 दिन तक सहयोग करने की मांग की। तो क्‍या आम आदमी अगले 50 दिनों तक और कष्‍ट उठाता रहेगा।


'सवा सौ करोड़ को क्‍यों दुखी किया'
आज बार-बार कहा कि सवा सौ करोड़ लोग तो ईमानदार हैं, कुछ लाख लोग बेईमान हैं। तो कुछ लाख लोगों को क्‍यों नहीं पकड़ते। सवा सौ करोड़ लोगों को क्‍यों दुखी कर रखा है इन्‍होंने।

'तो नहीं मिलता एक भी वोट'
केजरीवाल ने कहा कि अगर मोदी ने नोटबंदी के फैसले के बारे में चुनाव से पहले बता दिया होता तो उन्‍होंने एक भी वोट नहीं मिलता।

फैसला वापस लेने की मांग
इसके साथ ही केजरीवाल ने मोदी से नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग की। उन्‍होंने कहा, 'मोदी जी अहंकार छोड़िए और नोटबंदी के फैसले को वापस ले लीजिए। नोटबंदी का फैसला वापस लेने के अलावा और कोई दूसरा उपाय नहीं है।'
आप हमारी ऑफिसियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते है! जहाँ आप रोचक और चटपटी पोस्ट पढ सकते है!
Official Website-  www.gazabmedia.com

No comments:

Post a Comment