नई दिल्ली- आज-कल हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। स्मार्टफोन का लगातार इस्तेमाल करने में कई सारी समस्याए होने लगती है। स्मार्टफोन कभी हैंग होने लगता है और कभी अपने आप रीस्टार्ट होने लगता है। इन सब समस्याओ को दूर करने के लिए हमें अपने फ़ोन से एप्प की कैश मेमोरी को क्लियर करना पड़ता है। फ़ोन से एप्प की कैश मेमोरी को कई तरीको से क्लियर जा सकता है।
कई लोग हर एक एप्प में जाकर कैश को क्लियर करते है। लेकिन ऐसे भी तरीके है जिनसे हम एक साथ सारे एप्प की कैश मेमोरी को क्लियर कर सकते है। अगर आप भी अपने फ़ोन से एप्प की कैश मेमोरी को एक साथ क्लियर करना चाहते है तो निचे दिए हुए तरीको को अपनाए इससे आप आसानी से कुछ ही टाइम में एक साथ अपने फ़ोन की एप्प की कैश मेमोरी को क्लियर कर सकते है।
एप्प की कैश को एक साथ क्लियर करने के आसान तरीके (Tips for Clearing Smartphone App Cache at Once)
मेथड 1- सेटिंग (By Setting)
आप अपने फ़ोन की सेटिंग की मदद से अपने फ़ोन के एप्प की कैश को आसानी से एक साथ क्लियर कर सकते है। अगर आप अपने फ़ोन की सेटिंग से कैश को क्लियर करना चाहते है तो इन स्टेप को अपनाए ।
स्टेप 1- सेटिंग में जाए
स्टेप 2- स्टोरेज को सेलेक्ट करें
स्टेप 3- कैश डाटा को सेलेक्ट करें
स्टेप 4- अब आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स आएगे उसमे ओके को सेलेक्ट करें
इसके बाद आपके फ़ोन से सारे एप्प के कैश क्लियर हो जाएंगे।
मेथड 2- स्विच ऑफ फ़ोन (By Switching off Phone)
फ़ोन से एप्प के कैश को क्लियर करने का एक और तरीका है जिससे आप एक साथ अपने फ़ोन के एप्प की कैश मेमोरी को क्लियर कर सकते है पर इसके लिए आपको अपने फ़ोन को स्विच ऑफ करना पड़ेगा।
स्टेप 1- सबसे पहले अपने फ़ोन को स्विच ऑफ कर लें।
स्टेप 2- उसके बाद आप पावर बटन, वॉल्यूम अप और मेन्यू (होम) बटन को एक साथ थोड़ी देर के लिए दबाए।
स्टेप 3- अब आपके फ़ोन में एक स्क्रीन दिखाए देगी जिसमे बहुत सारे ऑप्शन आएँगे उनमे से क्लियर कैश को सेलेक्ट करें। क्लियर कैश में जाने के लिए वॉल्यूम डाउन बटन का इस्तेमाल करें और उसे सेलेक्ट करने के लिए पावर बटन को दबाए।
स्टेप 4- जब आप पावर बटन को दबाएंगे उसके बाद अपने आप आपके फ़ोन से एप्प की कैश क्लियर हो जाएंगी।
स्टेप 5- जब आपके फ़ोन के एप्प की कैश मेमोरी क्लियर हो जाएंगी तब आपका फ़ोन में एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा जिसमे आपको आपके कैश क्लियर का नोटिफिकेशन मिलेगा।
स्टेप 6- उसके बाद आपके फ़ोन अपने आप ऑन हो जाएगा और अगर आपके फ़ोन ऑन नही हुआ तो आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाए देंगे उसमे से रिबूट के ऑप्शन को पावर बटन से सेलेक्ट करें।
अब आपका फ़ोन अपने आप ऑन हो जाएगा और आपके एप्प के सारे कैश क्लियर हो जाएंगे।
आप हमारी ऑफिसियल वेबसाईट को भी विजिट कर सकते है! जहाँ बेहतरीन जानकारी के बारे में पढ सकते है!
Official Website- www.gazabmedia.com



No comments:
Post a Comment