Friday, 11 November 2016

नमक के बाद चीनी भी खत्म होने की अफवाह, यूपी दिल्ली और गुजरात के सीएम बोले- नहीं है किल्लत, www.gazabmedia.com

नई दिल्ली। नोट बदलने की अफरा-तफरी के बीच शुक्रवार शाम एक अजीबोगरीब अफवाह देख के कई राज्यों में फैल गई। पहले नमक और उसके बाद चीनी के खत्म होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। हालात यह हो गए कि दिल्ली, यूपी और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को कहना पड़ा कि कहीं भी नमक की किल्लत नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
राजधानी लखनऊ में अचानक कहीं से नमक खत्म होने की अफवाह उड़ गई। पुराने लखनऊ में तो लोग दुकानों पर नमक खरीदने पहुंच गए। कई लोगों ने महंगे दामों पर नमक खरीद भी लिया। अमरोहा में प्रशासन ने लाउडस्पीकर से ऐलान कराया कि नमक की कोई कमी नहीं है।


यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के भी कई शहरों में नमक को लेकर अफवाह फैली हुई है। देर शाम अहमदाबाद,सूरत वलसाड में भी ऊंची कीमतों पर शक्कर और नमक बिकने लगे। शाम से ही नमक की कीमत में उछाल आ गया। नमक दोगुने-तिगुने दामों में बिकने लगा। यह अफवाह लखनऊ से बढ़कर कानपुर, इलाहाबाद, संभल, बदायूं, मुरादाबाद और रामपुर तक जा पहुंची। वहां भी नमक खत्म होने और सप्लाई बंद होने की अफवाह फैल गई। कई जगह पुलिस को लोगों को समझाना पड़ा कि ऐसी कोई बात नहीं है।

अफवाह की खबरें आने पर केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने उत्तर प्रदेश में नमक की किल्लत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि इसकी कीमत 14 से 15 रुपये प्रति किलो ही है। पासवान ने कहा कि पैनिक फैलाने वालों पर सरकार को एक्शन लेना चाहिए। राज्य सरकार एक्शन क्यों नहीं लेती हैं? कौन 200 रुपये किलो बेच रहा है।  देश में न नमक, न गेंहू, ना दाल किसी की कोई कमी नहीं है। ये केंद्र सरकार को बदनाम करने की राजनीति हो रही है।

गजब मिडिया की आपसे अपील-
हम गजब मिडिया के माध्यम से आपसे अनुरोध करते है कि किसी भी ऐसी अफवाह पर ध्यान ना दें! और अफवाह फैलाने वालो को रोके और समझाये कि नमक की कोई कमी नही है! अगर आप नमक खरीद या बेच रहे है तो सामान्य किमतो पर खरीदें और बेचे! क्योकि अफवाह फैलाना और बढावा देने भी जुर्म है! इससे आपको जेल भी हो सकती है और भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता है! कृप्या अफवाह ना फैलाये! एंव पोस्ट को लोगो तक शेयर जरुर करें, और हमारा फेसबुक पेज भी लाईक करें!
अधिक जानकारी के लिये आप हमारी ऑफिसियल वेबसाईट भी देख सकते है, जहाँ आपको देश और दुनिया की अजीबो-गरीब खबर मिलेगी!
Official Website- www.gazabmedia.com

No comments:

Post a Comment