Friday, 11 November 2016

टबलेट की टच स्क्रीन काम नही कर रही है! तो इन तरीको से करें ठीक www.gazabmedia.com

नई दिल्ली-  आज-कल हर किसी के पास टेबलेट है हर कोई व्यक्ति टेबलेट का इस्तेमाल कर रहा है। ज्यादातर लोग टेबलेट गेम खेलने के लिए खरीदते है। टेबलेट में वह सारे काम हो सकते है जो फ़ोन में होते है। टेबलेट का इस्तेमाल करते-करते टेबलेट में कई सारी समस्याएं होने लग जाती है।



ज्यादातर टेबलेट में टचस्क्रीन की समस्या आती है, लेकिन कुछ तरीको से हम टेबलेट की टचस्क्रीन को ठीक कर सकते है। अगर आपके टेबलेट की टचस्क्रीन काम नही कर रही है तो नीचे दिए हुए तरीको को अपनाए इससे आपके टेबलेट की टचस्क्रीन समस्या दूर हो जाएगी।

टेबलेट की टचस्क्रीन को ठीक करने लिये उपाय..!

मेमोरी (Memory)- टेबलेट के टचस्क्रीन काम न करने की एक समस्या टेबलेट की मेमोरी फुल होना भी है। अगर आपके टेबलेट की रैम फुल हो चुकी है तो उसमे से बेकार की फाइल्स को डिलीट कर लें।

टेबलेट को रीस्टार्ट करें (Restart Your Tablet)- अपने फ़ोन की टचस्क्रीन समस्या को दूर करने के लिए अपने टेबलेट को रीस्टार्ट करें। टेबलेट रीस्टार्ट करने से एप्लीकेशन बंद हो जाएगी और आपके टेबलेट का टचस्क्रीन अच्छे से काम करेगा।

मेमोरी कार्ड और सिम को निकाले (Remove Memory Card and SIM)- अपने फ़ोन को बंद करें और मेमोरी कार्ड और सिम को निकाले। कुछ देर के लिए बैटरी निकाल दें।

टेबलेट से स्क्रीन कार्ड को निकाले (Remove cases)- टचस्क्रीन को स्क्रेच और टूटने से बचाने के लिए हम स्क्रीन कार्ड का इस्तेमाल करते है लेकिन कभी-कभी इन स्क्रीन प्रोटेक्टर के कारण टचस्क्रीन काम नही करता इसलिए इन्हें निकाल लें इसके बाद आपके टेबलेट की टचस्क्रीन ठीक चलेगी।

टेबलेट को रिसेट करें (Reset)- टेबलेट को रिसेट करने के बाद बाद भी आपके टेबलेट की टचस्क्रीन ठीक से चलेगी।

डिस्प्ले को बदल लें (Change Display)- अगर आपके टेबलेट की टच स्क्रीन इन सब तरीको से नही ठीक हो रही है तो अपने टेबलेट की स्कीन को बदल लें।

आप हमारी गजब मिडिया की ऑफिसियल वेबसाईट को भी विजिट कर सकते है! जहाँ आप और भी बेरतरीन पोस्ट पढ सकते है!
Official Website-   www.gazabmedia.com

No comments:

Post a Comment