Thursday, 10 November 2016

नोट बंद होने पर क्या करे और किन बातो का रखे ख्याल पढिये इस पोस्ट को!

500 और 1000 के नोट बंद क्यों किये गए?
तो सबसे पहला प्रशन उठता है कि 500 और 1000 के नोटों को बंद ही क्यों किया गया. इसका जवाब बहुत आसान है. भारत में काले धन की समस्या तो काफी समय से है और निरंतर बढती जा रही थी. क्योंकि ज़्यादातर काला धन 500 और 1000 के नोटों के रूप में रखा जाता है तो इन्ही काला धन के धारकों को साफ करने के लिए भारतीय सरकार ने ये एक बड़ा कदम उठाया है.
अब आगे क्या होगा?

500 के नोट की जगह पर एक नया 500 का नया नोट और 1000 के नोट की जगह पर २००० रूपए का नया नोट सरकार की तरफ से जारी किया गया है. इसे सारे भारत के सभी बैंकों तक पहुँचाया जाना है और यह काम शुरू कल से ही हो गया था. आज यानि कि 10-11-2016 को सभी बैंकों में इस पैसे को पुराने नोटों से exchange करने के लिए बैंकों में काम हुआ. इसी प्रकार पूरे भारत में धीरे-धीरे करने पुराने नोटों की नए नोटों से बदली की जाएगी. नए नोट कुछ ख़ास सुरक्षा अंकों के साथ आते हैं जिन्हें कॉपी नहीं किया जा सकता.आप अब क्या करें?

यदि आपके पास भी 500 और 1000 के नोट पड़े हैं तो बिलकुल भी घबराएं है. आपकी मेहनत से की गयी कमाई तब तक बिलकुल सुरक्षित है जब तक आप सरकार और income टैक्स की सभी शर्तों का पालन करते हैं. आप अपने बैंक में जाकर अपने खाते में अपने इन नोटों को जमा करा सकते हैं या फिर नए नोटों के साथ exchange भी करा सकते हैं. लेकिन अभी जैसा की पूरे भारत में नए नोटों के लिए काफी demand होगी तो नए नोटों की circulation के काम को अभी सीमित ही रखा गया है और कुछ कड़े कदम भी सरकार की तरफ से उठाये गए हैं. आप नीचे दी गईं कुछ ज़रूरी बातें ज़रूर पढ़ें क्योंकि यही वे चीज़ें है जो आपकी मदद कर सकती हैं.

कुछ ज़रूरी बातें:

    आप एक दिन में बैंक से केवल 4,000 के पुराने नोटों को ही नए नोटों के साथ बदलवा सकते हैं.
    नोटों को बदलवाने के लिए आपका बैंक खाता होना ज़रूरी नहीं है. आप किसी भी बैंक में जाकर अपना id proof जैसे की आधार card दिखकर पुराने नोटों की जगह नए नोटों को प्राप्त कर सकते हैं.
    आप पुराने नोटों को अपने बैंक के खाते में जाकर जमा करा सकते हैं. इसकी कोई limit नहीं हैं, आप जितने चाहें उतने पैसे अपने खाते में जमा करा सकते हैं. लेकिन एक बात का ध्यान रखिये, आप income टैक्स की सभी शर्तों का पालन कर रहें हो. यदि आपकी बैंक में जमा करवाई जाने वाली राशी 2.5 लाख से ज्यादा हुयी या फिर आपकी घोषित आय से ज्यादा होई तो आपको 200% penality भरनी पड़ेगी. यही वो बात है जिससे काला धन रखने वालों का खुलासा हो सकता है.
    कल से आप ATM से भी पैसे निकलवा सकते हैं. इसके लिए 18 november तक शर्ते ये हैं कि आप एक दिन में ज्यादा से ज्यादा Rs. 10,000 और एक हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा Rs. 20,000 ही निकलवा सकते हैं.
    इस हफ्ते शनिवार और रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे.
    पुराने नोटों की बदली के लिए 31 December तक का समय है. तो आराम से अपने पैसों को नए currency notes के साथ बदलवा सकते हैं.
    यहाँ तक की किसी कारण से आप पहले नोट न बदलवा पायें तो आप March 2017 तक भी नोटों को बदलवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अर्जी देनी पड़ेगी और इतनी देर से पैसे बदलवाने का कारण भी स्पष्ट करना होगा.
    आप बैंक में अपने साथ अपने आधार card की self attested copy लेकर जाएँ और आपको वहां पर एक फॉर्म भी भरना होगा जिसके साथ इस copy को लगाना होगा.

अभी क्या हालात हैं?

अभी हालत ये हैं कि पूरे भारत में कारोबार काफी मंदा हो गया है. इस चीज़ का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक रहने की सम्भावना है. परन्तु जैसे की नए currency notes चलन में आ जायेंगे तो सब पहले से भी बेहतर हो जायेगा. आज बैंकों के बाहर तक लाईने लगी और आम से कई गुना अधिक भीढ़ दिखाई दी. बैंकों में इस भीढ़ के चलते काफी असुविधा का सामना लोगों को करना पड़ा. इसके लिए security के भी कड़े इंतजाम किये गए थे. अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बैंकों में भीढ़ होने के आसार हैं किन्तु ATM पर cash उपलब्ध होने से कुछ राहत ज़रूर मिलेगी. आपको भी केवल अपनी ज़रुरत के हिसाब से cash रखना चाहिए और अधिक मूल्य की चीज़ों को खरीदने के लिए payment के डिजिटल modes का ही प्रयोग करना चाहिए. इस सम्बन्धी आप हमारे नीचे दिए गए articles भी ज़रूर पढ़िए:



 तक आपके पास 100 के नोट या अन्य बड़े नोट available नहीं होते आप cashless modes जैसे कि Paytm को use कीजिये.

तो इस तरह यदि आप एक ईमानदार भारतीय नागरिक हैं तो आपको बिलकुल भी कोई चिंता करने की ज़रुरत नहीं है. आपका लाभ ही होगा. चिंता करने की ज़रुरत तो काला धन रखने वालों को है. इससे विदेशों से आने वाले नकली नोटों का काम भी ख़तम हो गया है. तो सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत सराहनीय है और हम सबको इस कदम का समर्थन करना चाहिए.

यदि आपको किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी है तो हमारे readers के साथ comments के ज़रिये ज़रूर सांझी कीजिये.

No comments:

Post a Comment